चेन्नई की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने पहली जीत दर्ज की

लखनऊ ने 6 विकेट से जीता मैच
लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी. चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने यह ओवर किया. मुकेश ने इस ओवर में दो वाइड बॉल फेंकी. फिर आयुष बडोनी ने एक छक्का लगा दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. लखनऊ की तरफ से इविन लुईस 23 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आयुष बडोनी ने 9 गेंदों में ताबड़तोड़ 19 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से ड्वेन प्रीटोरियस ने दो विकेट लिए. ड्वेन ब्रावो और तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट मिला. चेन्नई की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है.
लखनऊ को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 9 रन
चेन्नई की तरफ से 19वां ओवर करने शिवम दुबे आए. ओवर की पहली गेंद पर आयुष बडोनी ने छक्का लगा दिया. इसके बाद शिवम ने एक वाइड गेंद फेंकी. ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर एविन लुईस ने लगातार दो चौके लगा दिए. आखिरी गेंद पर लुईस ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. लखनऊ की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए. 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 202/4



