IPL और घरेलू क्रिकेट में भी नहीं नजर आएंगे

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 15 अगस्त 2020 को लिया था। इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास का ऐलान किया था।

अब रैना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। यानी वे घरेलू क्रिकेट और IPL में भी नहीं खेलेंगे। रैना ने मंगलवार को ट्वीट किया- देश और अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। ट्वीट में उन्होंने BCCI, UP क्रिकेट एसोसिएशन, अपनी IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया अदा किया है।

2022 IPL में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास के बाद रैना IPL और विदेशी लीग्स में खेल रहे थे, लेकिन, 2022 के IPL में उन्हें चेन्नई समेत किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया था। हालांकि, माना जा रहा था कि 2022 IPL में रैना की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। रैना ने 2021 का सीजन बीच में छोड़ा था। इसी सीजन में उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेला था।

विदेशी लीग में खेल सकते हैं
रैना ने भले ही घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वे वे रोड सेफ्टी सीरीज जैसी इंटरनेशनल लीग में खेलते दिख सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस खिलाड़ी ने बीसीसीआई से एनओसी मांगा है।

Related Articles

Back to top button