छत्तीसगढ़ का सरगुजा सांसद लापता, मिलेगा इनाम ढूंढकर लाने वाले को, भाजपा नेता का पोस्ट सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक भाजपा नेता का पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता ने अपनी ही पार्टी के सरगुजा सांसद और केंद्रीय मंत्री राज्यमंत्री रेणुका सिंह के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पोस्ट किया है। भाजपा नेता ने संदेश में यह भी लिखा है कि सांसद को ढूंढकर लाने वाले को नकद इनाम दिया जाएगा। सोशल मीडिया फेसबुक के इस संदेश पर कमेंट्स की बहार आ गई है।

दरअसल, सुरजपुर जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सरगुजा सांसद रेणुका सिंह लापता हो गई हैं। आदरणीय सांसद जी को जो भी ढूंढकर लटोरी मंडल लाएगा, उसे 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सोनी के इस पोस्ट पर कॉमेंट भी आ रहे हैं। यह पोस्ट भाजपा के एक विंग के मंडल अध्यक्ष का पोस्ट है। सरगुजा लोकसभा सीट से इस समय रेणुका सिंह सांसद हैं और वे केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं।

कांग्रेस ने कहा- हम तो पहले से ढूंढ रहे हैं
सियासी गलियारों में यह पोस्ट जमकर वायरल भी हो रहा है। इस पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। भाजपा का प्रदेश संगठन पार्टी में अनुशासन और एकता का दावा करते नहीं थकते, लेकिन भाजपा से ही जुड़े लोग ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया में करेंगे तो सवाल उठना भी लाजिमी है। इधर भाजपा नेताओं का कहना है कि सांसद रेणुका सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह केवल सरगुजा की सांसद नहीं हैं, बल्कि केंद्रीय मंत्री भी हैं। उन्हें पूरे देश को देखना है। इधर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो पहले से ही अपने क्षेत्र के सांसद को ढूंढ रहे थे, लेकिन अब उनकी पार्टी के नेता भी उनके गायब होने की बात की पुष्टि कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button