राज्यपाल के सानिध्य में महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम का वार्षिक बजट किया प्रस्तुत


रायपुर।आज महामहिम राज्यपाल आदरणीया अनुसुईया उइके जी के पावन सानिध्य में रायपुर के यशस्वी महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर जी के द्वारा रायपुर नगर निगम का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया।
इस बजट में हर उस बात का ध्यान रखा गया है, जो रायपुर को राजधानी का स्वरूप देने के लिये ज़रूरी है।
इस बजट में जहाँ ग़रीबों के आँसू पोंछने की इच्छाशक्ति है, वहीं शहर को आधुनिक महानगर का रूप देने की परिकल्पना भी है।
इस बजट में मुख्य रूप से रायपुर को स्वच्छ व स्वस्थ रखने की जिजीविषा दिखाई देती है।
इस बजट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का कलेवर है, वहीं गोधन का सम्मान भी दिखाई पड़ता है
सर्ववर्ग के हित से ही प्रदेश और देश की प्रगति हो सकती है, रायपुर के महापौर ने इस समावेशी बजट के माध्यम से यह बता दिया कि अगर अच्छी नियत से कुछ करने की ठान लो, तो सारी कायनात आपकी मदद करती है



