रोहित बने प्रेस फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव बस्तर ज़ोन में संगठन निर्माण की मिली जिम्मेदारी प्रेस फॉउंडेशन ऑफ इंडिया देश के 15 राज्यों में सक्रियता से पत्रकारों के हितों के लिये कार्य कर रही है

जगदलपुर। प्रेस फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक श्री विशाल भारद्वाज और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवेश श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष श्री अनिल सिंह द्वारा श्री रोहित सिंह आर्य को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उल्लेखनीय है कि प्रेस फॉउंडेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है जोकि विगत कई वर्षों से पत्रकारों के हितों में कार्य कर रही है। वर्तमान में संस्था देश के लगभग 15 राज्यों में सक्रियता से कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि श्री आर्य बस्तर संभाग में अपने सामाजिक कार्यों के लिये जाने जाते है। वे कई संगठनों में संरक्षक, अध्यक्ष व पदाधिकारी है। श्री आर्य ने कई आंदोलनों की शुरुआत व सहभागिता और आमजनों के जमीनी मुद्दों को मुखरता से उठाने की वजह से भी इनकी विशिष्ट पहचान बनी हुयी है। श्री आर्य को वर्तमान में नौ जिलों में जिला, ब्लॉक, शहर एवं ग्राम स्तर पर संगठन निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। गौरतलब है कि श्री आर्य को अन्ना आंदोलन काल से लेकर तमाम अन्य स्थानीय आंदोलनों और संगठनों तक लिए संगठन निर्माण के कार्य में सिद्धस्त प्राप्त है, इसी विशिष्ट कुशलता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इन्हें प्रदेश महासचिव का दायित्व देते हुए साउथ ज़ोन के 9 जिलों में संगठन निर्माण का महती भूमिका दी है।जिम्मेदारी मिलने के बाद रोहित ने कहा कि बस्तर के पत्रकार विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है बावजूद इसके पत्रकार साथियों को कई सारी परेशानियों से दोचार होना पड़ता है। जल्द प्रेस फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की सभी जिलों में कार्यकारणी का गठन किया जायेगा। आगामी समय मे स्थानीय स्तर पर क्षेत्रानुकूल एजेंडा तैयार कर उस पर कार्य किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button