किसान प्रदर्शनी मेला में भाग लेने जिले से सौ किसान राजधानी रवाना
संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

महासमुंद। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किसान प्रदर्शनी मेला में जिले से सौ किसान शामिल होंगे। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कृषि विभाग के पास बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय 11 मार्च से 14 मार्च तक किसान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने जिले से सौ किसान आज शुक्रवार को रवाना हुए। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान प्रमुख रूप विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, अमित कुमार मोहंती उप संचालक कृषि महासमुंद, भीमराव घोडेसवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महासमुंद, जितेन्द्र चंद्राकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती अलका सोनी, श्रीमती कल्पना साहू, श्रीमती उषा मरावी, बीएल अहिरवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, मनोज पटेल कृषि विकास अधिकारी, कुलेश्वर ध्रुव ऑपरेटर, राजेश साहू एटीएम अभिषेक शर्मा अकाउंटेंट आदि उपस्थित थे।



