ग्रीन आर्मी ने नगर निगम जोन कमीशनर को अवैध कटाई के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा

रायपुर।ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले हर्षित नगर कॉलोनी (जोन – इंडस्ट्रियल एरिया) में फलदार वृक्षों की अवैध कटाई कर दिया गया है, जिसे ग्रीन आर्मी की टीम के द्वारा लगाया गया था। वहां पर हुई पेड़ों की अवैध कटाई हेतु हमने थाना में 07/03/2022 को एफ.आई.आर. दर्ज करवाया है।
इसी के तहत आज हम लोगों ने नगर निगम जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव जी को इस कड़ी कार्यवाही हेतु आज आवेदन दिए हैं ताकि दोषियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही हो सके एवं इस प्रकार के लोग जो पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं उन्हें एक सबक मिले। आवेदन देने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया जोन अध्यक्ष श्री जीतू शर्मा जी हर्षित नगर कॉलोनी से सचिव श्री राजकुमार सिंह जी एवं कुलवंत सिंह जी उपस्थित रहे
इस हेतु यह कार्यवाही तब तक जारी रहेगी जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती।
जीतू शर्मा
जोनअध्यक्ष – इंडस्ट्रियल एरिया



