तमिलनाडु मजदूरी करने गए बस्तर के निवासियों छुड़वाने मुक्ति मोर्चा व जनता जनता कांग्रेस जे ने सौपा ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के मनरेगा योजनाओं की जमीनी स्तर पर बरती जा रही उदासीनता का परिचायक -नवनीत चांद

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद की अगुवाई में बस्तर जिला अध्यक्ष मुक्ति मोर्चा भरत कश्यप के साथ आए लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के आंजर गांव के निवासियों के साथ उसी गांव के कुछ लोग मजदूरी करने के लिए तमिल नाडु ठेकेदार के बहकावे में डेढ़ वर्ष से फंसे हुए हैं। उन्हें ठेकेदार की चुंगल से छुड़वाने हेतु बस्तर जिला प्रशासन के एडिशनल कलेक्टर श्री एक्का से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया, विदित हो कि लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत आंजर के निवासी तमिलनाडु के बोर खनन ठेकेदार द्वारा मजदूरों को ढेड़ साल से बंधक बनाकर जबरदस्ती मजदूरी करवाने का शिकायत, पीड़ित परिवार मदद का गुहार लगाने पहुंचे मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद के पास पहुंचे मुक्तिमोर्चा के नेतृत्व में आज पहुंचे कलेक्ट्रेट व इस पर जिला प्रशासन व श्रम विभाग के अधिकारियों ने जल्द वापस लाने का दिया आश्वासन। मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहां की बस्तर जिले में पलायन की संख्या लगातार बढ़ रही है एक तरफ राज्य सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधि वह प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में निवासियों को मनरेगा योजना के तहत पर्याप्त मजदूरी दिलवाने का दावा कर रहा है दूसरी तरफ लगातार बस्तर के भोले-भाले ग्रामीणों को उनके आवश्यकताओं से भरी मजबूरी का फायदा उठा अन्य राज्यों के ठेकेदारों के लिए मजदूर सप्लायर दलाल बस्तर में सक्रिय है जिनके द्वारा लगातार बस्तर के निवासियों का मजदूरी कार्य के नाम पर शोषण किया जा रहा है श्रम विभाग में बढ़ते हुए शिकायत इस बात का प्रमाण है कि बस्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासनिक जमीनी हमला राज्य सरकार की योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर ठीक तरीके से करवाने में नाकाम है हम राज्य सरकार से यह अपील करते हैं कि वह अपनी योजनाओं की समीक्षा कर पलायन पर रोक लगाएं इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, राहुल पांडे,मंगीराम बेंजाम, अजय बघेल,निलाम्बर भद्रे,गागरू पोयाम,बिजलू पोयाम,भीमा कवासी,पंडरू कवासी,लख्खी मण्डावी,सन्तू कवासी,मुड़ा कश्यप, परमेश्वर कश्यप आदि उपस्थित थे*

Related Articles

Back to top button