जन समस्याओं को लेकर मुक्ति मोर्चा ने किया बकावंड ब्लॉक जनपद कार्यालय का घेराव




बकावंड ब्लॉक जनपद कार्यालय का घेराव जनसमस्याओं को लेकर मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व द्वारा किया गया इस अवसर पर नीलांबर से किया नीलांबर बद्री अजय बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे नवनीत चांद ने कहा कि बस्तर विधानसभा के विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के गृह ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में समस्याओं का अंबार है पंचायत निधियों का बाहर के ठेकेदारों का कब्जा है जनता की समस्याओं से परेशानियां बढ़ रही है जिम्मेदार स्वयं महिमामंडन में व्यस्त हैं



