युवा नेता भरत पहुंचे बस्तर जिले लोहड़ीगुड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर में बसे सतसपुर

लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीण जनों की समस्याएं

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे STप्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा की लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर घाटी नीचे स्थित ग्राम पंचायत सतसपुर,रायगोंदी पहुंच जन चौपाल लगा ग्राम वासियों की समस्याओं को उनके निराकरण हेतु संयुक्त संघर्ष अपील ग्राम वासियों ने बताया कि बस्तर जिले के अंतिम छोर गांव होने के कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ना के बराबर दौर गांव की समस्याओं के निराकरण उनके प्रति उदासीन रवैया, भाजपा कांग्रेस के नेताओं की पर्यटन के रूप में इन पंचायतों के भ्रमण शैली, जिम्मेदार विभागीय अधिकारी की अपने कर्तव्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही के कारण ही आज ग्राम पंचायत में शिक्षक विहीन स्कूल , जर्जर भवन, अधूरे सड़क निर्माण कार्य, अशुद्ध पेयजल की लचर व्यवस्था के चलते कुएं से पानी पीने में मजबूरी छोटे-छोटे बीमारी से स्वास्थ व्यवस्था की कमी के चलते तड़पने की मजबूरी, मोबाइल नेटवर्क, बैंक नहीं होने पर पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए मीलों दूर का सफर, रोजगार, स्वरोजगार के अवसर की कमी तो वहीं राज्य सरकार की जिद्द के चलते बोधघाट परियोजना के पुनः प्रारंभ होने की सुगबुगाहट के चलते पूर्वज काल से बसें अपने खेत खलियान आसियान जल,जंगल,जमीन से पुनर्वास के नाम पर बेदखल किए जाने के अन्याय पुण्ड कार्य का डर को झेल कर, बुनियादी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते करते ग्राम वासियों थक गए हैं। उक्त समस्या को सून मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने कहा कि जिले के घाटी के नीचे के ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार जिला प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सरकार कागज के रिकॉर्ड के रूप में पहचानी दी है, तो वहीं चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस व भाजपा पार्टी के द्वारा इन ग्राम पंचायतों में पोलिंग बूथ व मतदाता ही समझना व चुनावी मौसम में पर्यटन के रूप में भ्रमण शैली ने इन पंचायतों का विकास के अधिकारों को बाधित करने व जिले के अन्य पंचायतों के मुकाबले पिछड़े क्षेत्र में तब्दील कर दिया है राज्य सरकार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी की इस कार्यशैली की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस जे घाटी के नीचे सभी ग्राम पंचायतों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय में आगामी दिनों संयुक्त संघर्ष कर करेंगा घेराव, जब तक इनकी मांगों को पूरा न किया जाए तब तक संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान मुक्ति मोर्चा पदाधिकारी नकुल कश्यप, श्याम सुंदर कश्यप,खमेश्वर कश्यप,हेमकुमार बघेल,मंगीराम बेंजामी,विजय मौर्य,जांगेशोर कश्यप,मुरलीधर बघेल , महेंद्र मौर्य, हेमचन्द बघेल,सेमलाल कश्यप आदि उपस्थित थे*



