सिरपुर में मेहर समाज के लिए पांच लाख की लागत से बनेगा सामाजिक भवन
समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा


महासमुंद। सिरपुर में मेहर समाज के लिए पांच लाख रूपए की लागत सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेशाध्यक्ष खिलावन बघेल, सिरपुर मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक तुरकाने, राजकुमार डाँडेकर, चंद्रिका प्रसाद डांडेकर, जल्लु राम मेहर, सहस राम जांगड़े, केशव राम जलसेद, रामशरण मारकंडे आदि आज गुरूवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिरपुर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया कि सामाजिक भवन बनने से सामाजिक कार्यों में सहुलियत होगी। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button