फांसी लगाकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ के धमतरी के जंगल में दी जान

छत्तीसगढ़ के धमतरी के एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना धमतरी के पड़ोसी जिले बालोद के गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाराव पठार के जंगल हुई। दोनों का शव आज सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
ऐसे चला पता
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुर पुलिस थाना को सुबह जानकारी मिली कि राजाराव पठार के पास पेड़ में युवक युवती की लाश लटकी हुई है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा युवती और युवक फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं। पता तलाश करने पर दोनों की पहचान धमतरी के स्थानीय हटकेशर वार्ड एवं शीतलापारा वार्ड निवासी के रूप में हुई।
युवक-युवती के परिजनों ने दर्ज कराई थी एफआईआर
पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह हटकेशर वार्ड की युवती के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था। थोड़ी देर बाद शीतला पारा से किशन मार्कंडेय ने अपने पुत्र गगन मारकंडे के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हुलिया और पहचान के आधार पर युवक-युवतियों की शिनाख्त गगन मार्कंडेय (21) और झरना देवांगन (17) के रूप में हुई है।



