सुहाना खान का लाल साड़ी, बैकलेस ब्लाउज.. में स्टनिंग अवतार, फैन्स बोले- ‘ दीपिका जैसी हुबहू’


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू के इंतजार के बीच फैन्स उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। सुहाना के अभी से लाखों फैन फॉलोइंग हैं। पपराजी का अटेंशन भी वह खींचने में कामयाब रहती हैं। फैन्स ने उन्हें वेस्टर्न आउटफिट में ही ज्यादा देखा है अब सुहाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। सुहाना का यह लुक स्टनिंग है और सेलिब्रिटीज ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। उनकी इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
सिंपल और एलिगेंट है लुक
लाल रंग की साड़ी के साथ शाइनिंग ब्लाउज चार चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने बालों का पोनी बनाया है। एथनिक इयररिंग्स और बिंदी उनके लुक को कम्प्लीट करते हैं। सुहाना ने अपने मेकअप को लाइट रखा और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है।
फोटो को मनीष मल्होत्रा ने भी शेयर किया। इसके साथ उन्होंने दिया- ‘सुहाना।’ आगे उन्होंने हार्ट और फायर का इमोटिकॉन बनाया। उनके इस पोस्ट पर गौरी खान ने कमेंट किया, ‘यह लाल रंग है… मनीष के वाइब से प्यार है।‘ इसी पोस्ट पर सुहाना खान ने हार्ट का इमोजी बनाया। भावना पांडे, महीप कपूर ने भी सुहाना खान के लुक्स की तारीफ की है।
फैन्स के कमेंट्स
एक यूजर ने सुहाना खान की इस फोटो पर कमेंट किया, ‘पहली बार मुझे लगा यह दीपिका हैं, गॉर्जियस।‘ एक अन्य लिखते हैं, ‘हुस्न है सुहाना उन पर यह कैप्शन फिट बैठता है।‘ एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया, ‘दीपिका जैसी लग रहीं।‘ एक अन्य ने कहा, ‘पहली बार देखकर दीपिका जैसी लगीं। शानदार, आप हमेशा खूबसूरती बनाते हैं।‘



