पार्षद आकाश तिवारी ने अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन देकर मीठा जल उपलब्ध करवाने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के लिए किया निर्देशित

रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्षेत्र में शीघ्र मिलेगा वार्डवासियों को नदी का मीठा जल, अमृत मिशन में लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण शेष कार्य को गर्मी प्रारम्भ होने के पूर्व 10 मार्च तक पूरा करवाने के दिये निर्देश..!! रहवासी वार्डवासियों को शीघ्र नदी का मीठा जल घरों में नल के माध्यम से देने की तैयारी अमृत मिशन के तहत तेज गति से पूर्णता की ओर अग्रसर है..!! वार्ड में बैठक लेकर अमृत मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सहायक अभियन्ता श्री अंशुल शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की. सहायक अभियन्ता ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र में अमृत मिशन के अंतर्गत पाईप लाईन बिछाने का कार्य देवेन्द्र नगर टंकी के कमांड एरिया में पूर्ण किया जा चुका है..!! लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र के घरों में शीघ्र नदी का मीठा जल पहुँचाने की दृष्टि से नल कनेक्शन दिया जा चुका है…!! वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने सहायक अभियन्ता इंटर कनेक्शन करके नल कनेक्शन देकर टेस्टिंग करवाकर लोगों को घरों में नदी का मीठा जल उपलब्ध करवाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया…!!

Related Articles

Back to top button