सीधी भर्ती कर रहा छत्तीसगढ़ PSC, सुनहरा मौका डेंटल सर्जन.. सहायक शिक्षक, रजिस्ट्रार और अनुसंधान अधिकारी बनने का

पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए छत्तीसगढ़ में सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रही। सभी पदों के लिए आवेदन फरवरी से मार्च तक किए जाएंगे। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सीजी पीएससी के माध्यम सहायक प्राध्यापक (चिकित्सा शिक्षा), सहायक पंजीयक, सहायक अनुसंधान अधिकारी, डेंटल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती होगी। इनमें ऑफिसर ग्रेड के पद भी शामिल हैं।

सहायक प्राध्यापक के 156 पदों पर भर्ती
सरकारी मेडिकल कॉलेज​​​​​ में पढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग रिक्त पदों पर भर्ती कर रहा है। यह पद सहायक प्राध्यापक की है। इनमें आवेदन करने की तारीख 24 फरवरी से शुरू होगी जो 25 मार्च तक चलेगी। इनमें कुल 156 पदों पर भर्ती की जाएगी। फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, फार्मोकोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री जैसे 25 अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों का चयन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च के बाद चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

डेंटल सर्जन बनने का मौक, 44 पद पद खाली
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से डेंटल सर्जन के 44 पदों पर भर्ती की जा रही है। सीजीपीएस की वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड है। इन पदों के लिए 10 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या मैनुअवल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2022 तक है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से 44 पदों पर भर्ती होगी।

सहायक पंजीयक के 2 पदों पर होगी सीधी भर्ती
सीजी पीएससी छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में सहायक पंजीयक यानी असिस्टेंट रजिस्ट्रारके पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 4 मार्च तक चलेगी। सीजी पीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 2 पदों पर भर्ती कर रहा है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 1 और अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 1 पद है। अधिक जानकारी के लिए सीजी पीएसजी की वेबसाइट देख सकते हैं।

6 पदों पर सहायक अनुसंधान अधिकारी की भर्ती
सीजी पीएससी आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित है। आयु सीमा 21 साल से 45 साल तय है। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी जैसे विषयों में 50% अंक के पोस्ट ग्रेजुएशन होने की पात्रता तय की गई है।

Related Articles

Back to top button