देवी अहिल्या बाई चौक में अवकाशकालीन लगाया गया राजस्व वसूली शिविर, पार्षद आकाश तिवारी ने सम्पत्तिकर अदा करने हेतु किया प्रेरित


रायपुर।नगर निगम जोन 04 राजस्व विभाग ने पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड के देवी अहिल्या बाई होल्कर चौक में अवकाशकालीन राजस्व वसूली शिविर लगाया, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने वार्डवासियों को सम्पतिकर अदा करने प्रेरित किया0 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के राजस्व विभाग द्वारा जोन के तहत आने वाले पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के देवी अहिल्या बाई होल्कर चौक में अवकाशकालीन राजस्व वसूली शिविर लगाया. इस शिविर में पहुंचकर एवं पूरे समय उपस्थित रहकर वार्ड पार्षद एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने वार्डवासियों को शिविर में अपना सम्पतिकर सहित निगम के सभी करों की सम्पूर्ण अदायगी नगर निगम जोन 2:राजस्व विभाग को करने लगातार सकारात्मक सोच के साथ निगम हित में प्रेरित किया.



