विदेशों में 4355 भारतीयों की गई जान कोरोना की वजह से , सऊदी में सबसे ज्यादा

कोरोना वायरस की वजह से विदेश में रह रहे 4355 प्रवासी भारतीयों की मौत हुई है। सरकरा ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के कारण 88 देशों में 4355 प्रवासी भारतीयों की मौत हो गई। सबसे अधिक, सऊदी अरब में 1237 भारतीयों की मौत हुई, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का स्थान है।
भारत में गत एक दिन में कोविड-19 के 67084 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 790789 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1241 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,06,520 हो गई।



