मोदी जी अपनी गलती का ठिकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करो – श्रुति शुक्ला


रायपुर।मोदी सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा था, कांग्रेस नेताओं ने कोरोना के समय क्या किया? वे मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर खड़े हुए और मुफ्त टिकट बांटे उन्होंने लोगों को मुंबई से जाने के लिए प्रेरित किया, ताकि महाराष्ट्र का बोझ कम किया जा सके तुम उत्तर प्रदेश जाओ, तुम बिहार जाओ, वहां कोरोना फैलाओ मोदी जी आप ऐसी बात करके जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे हैं जब आपने प्रधानमंत्री होते हुए अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं किया और बिना सोचे समझे लॉकडाउन लगा दिया तो रोज कमाने खाने वाले लाखों गरीब मजदूर बेघर हो गए और अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल गए तब कांग्रेस पार्टी जो कि शुरू से ही गरीब , मजदूर और किसान की हितैषी पार्टी रही है तो उस पार्टी द्वारा उन जरूरतमंदों की मदद की गई तो क्या उन गरीब मजदूरों की मदद करना गलत था
फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया था और कोविड-19 के “सुपर-स्प्रेडर” बने तभी हमारे नेता राहुल गांधी जी ने ऐसे वृहद आयोजन पर कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए तत्काल रोक लगाने को कहा था अगर आप उसी समय परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए कोई उचित निर्णय लेते तो शायद आज हमारा देश तबाही का शिकार होने से बच जाता !



