फिटनेस फ्लॉन्ट करते सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, बॉडी देख फैंस बोले ‘कड़क’

सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एल‍िजिबल बैचलर यूं ही नहीं कहा जाता है. 56 की उम्र में भी सलमान ने खुद को इतना फिट बनाए रखा है कि आज की युवा जेनरेशन उनसे फिटनेस इंस्पीर‍िशेन लेती है. एक्टर भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते. वे जिम में खूब पसीना बहाते हैं. अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में सलमान ने जिम से शर्टलेस फोटो शेयर कर, फैंस को फिर एक बार फिटनेस गोल्स दिए हैं.

फैंस ने सलमान को कहा फिटनेस आइकन

अपनी शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए सलमान ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी पीठ दिखाई दे रही है. फोटो में सलमान की परफेक्ट टोन्ड बॉडी, कट्स और मसल्स गजब के हैं. उन्होंने इसे शेयर कर लिखा ‘वापस आ रहा हूं!’ सलमान को इस तरह वापस अपनी शेप में आते देख फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. क‍िसी ने उन्हें ‘फ‍िटनेस आइकन’, किसी ने कहा ‘टाइगर वापस आ गया है’ तो किसी ने कहा ‘कड़क’. इतनी बेहतरीन बॉडी देख कॉम्प्लीमेंट तो बनता ही है.
सलमान को हाल ही में सऊदी अरब में आयोज‍ित जॉय अवॉर्ड्स इवेंट में ‘पर्सनैल‍िटी ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया था. उन्होंने इस इवेंट में एक खास शख्स से मुलाकात करते और हाथ में अवॉर्ड लिए फोटो भी साझा की है.
जल्द शुरू करेंगे टाइगर 3 के आख‍िरी शेड्यूल की शूट‍िंग

एक्टर को पिछली बार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में देखा गया था. उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूट‍िंग जल्द ही वापस शुरू होने वाली है. खबर है कि फिल्म के आख‍िारी शेड्यूल दिल्ली में शूट किए जाएंगे. सलमान 5 फरवरी से अपनी इस फिल्म की शूट‍िंग शुरू कर सकते हैं. टाइगर 3 में सलमान, कटरीना कैफ के साथ दोबारा एक्शन मोड में दिखाई देंगे.

Related Articles

Back to top button