कोरोना की तीसरी लहर भारत में अगले 4-5 सप्ताह और रह सकती है , एक्सपर्ट्स ने बताए कारण

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैरिक मामलों में लगातार कमी दिख रही है। आज 2.35 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 3.37 लाख के करीब रही। विशेषज्ञों का मानना है कि पॉजिटिव केस की रफ्तार अगले 4-5 सप्ताह तक यही रहने वाली है। उन्होंने त्योहारी सीजन, शादी समारोह और चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगया है।

अधिकारियों का कहना है कि डेल्टा से संक्रमित लोगों की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मामलों में तेजी से गिरावट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के प्रमख शहरों तक ही सीमित है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में एक साथ उछाल आया है।”

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संक्रमण में काफी अंतर
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”एक बार जब संस्करण देश में प्रवेश कर गया, तो दिसंबर के मध्य से लगभग पूरे देश में एक साथ मामले तेजी से फैलने लगे। व्यावहारिक रूप से अब देश के अधिकांश राज्यों में ओमिक्रॉन से संक्रमित 90% से अधिक मरीज आइसोलेशन में हैं।” उन्होंने कहा, “डेल्टा और ओमिक्रॉन के संक्रमण में काफी अंतर है। डेल्टा को गिरावट में छह महीने लगे। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट के बहुत तेजी से कम होने की संभावना है

कल 871 मरीजों की कोरोना से मौत
देश में बीते 24 घंटे में 2,35,532 नए कोरोना केस दर्ज हुए और 871 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 3,35,939 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या 3.83 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस समय एक्टिव केस 20,04,333 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.91% है और रिकवरी रेट 93.89% है।

Related Articles

Back to top button