वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक राय व अभय तिवारी जनसभा के क़ानूनी सलाहकार नियुक्त

जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक राय व अभय तिवारी को संगठन के क़ानूनी सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । ज़िला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राय चेम्बर के डायरेक्टर श्री दीपक राय व श्रो अभय तिवारी को सम्मान सहित जनसभा के क़ानूनी सलाहकार पद पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि शासन – प्रशासन द्वारा सताए हुए आम नागरिकों को न्याय मिले, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़ाई लड़ा जा सकें जनसभा के इस संघर्ष में क़ानूनी सलाहकार की नियुक्ति के पश्चात संगठन को मज़बूती मिलेगी तथा समस्त कार्यवाही क़ानून के दायरे में रहकर कई जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के जो ग़रीब आर्थिक रूप से कमज़ोर आम नागरिक न्याय पाने क़ानूनी लड़ाई हेतु अधिवक्ता रख पाने में अक्षम होते हैं उन्हें जनसभा मदद करेगी, ऐसे ज़रूरत मंदों को भिन्न भिन्न न्यायालयों में जनसभा से जुड़े सदस्य निःशुल क़ानूनी सलाहकार उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।

इधर देर शाम जनसभा के प्रदेश कार्यालय द्वारा सूचना जारी करते हुए क़ानूनी सलाहकार के पद पर नियुक्ति व नई जिम्मेदारी के लिए श्री दीपक राय और श्री अभय तिवारी के नाम सामने आने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया सहित भेंट करके चाहने वालों की लगातार बधाई व शुभकामनाएं मिलती रही है।

_

Related Articles

Back to top button