नीति आयोग की नई टीम का गठन,मोदी अध्यक्ष बने रहेंगे ,भाजपा के साथ सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी जगह

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने मंत्रिपरिषद में बदलाव के बाद नीति आयोग का भी पुनर्गठन किया है। नए संशोधन के बाद प्रधानमंत्री पुनर्गठित आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की है।
नीति आयोग में नए संशोधन के मुताबिक, आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी बने रहेंगे। वहीं वीके सारस्वत, रमेश चंद, वीके पॉल और अरविंद विरमानी पूर्णकालिक सदस्य बने रहेंगे। नए संशोधन में भाजपा के सदस्य दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है।

लोग बनाए गए पदेन सदस्य
नीति आयोग के पुनर्गठन के बाद कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पदेन सदस्य बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नए विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना
राष्ट्रपति भवन ने नीति आयोग में नए सशोधन को अपनी सहमति दे दी है। इस बाबत एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के क्रम में प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की संशोधित संरचना को मंजूरी दे दी है।