दुर्ग के नगर निगम डंप यार्ड में लगी भीषण आग

नगर निगम के डंप यार्ड में अचानक भीषण आग लग गई. यह डंप यार्ड सुराना कॉलेज के सामने बनाया गया है, जहां कचरे के ढेर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया.



