रेड राइडर ने जीता जेपीएल जूनियर का खिताब


रेड राइडर टीम के कप्तान प्रियांशु सुराना को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज का मिला खिताब
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा जी कहा- खेल बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी
जगदलपुर
जगदलपुर ।भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव 2021 के उपलक्ष्य में शहर के हाता ग्राउण्ड में आयोजित अहिंसा क्रिकेट कप के अंतर्गत बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता भी बुधवार को सम्पन्न हुई। जिसमें जूनियर स्तर के बच्चों ने भी बड़ों के समान ही अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया।
इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा जी ने शिरकत की। मैच के पश्चात् मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को सम्मानित भी किया। और कहा कि, खेल बच्चों के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। बच्चों की दिनचर्या में खेल की भी हिस्सेदारी हो इस बात को लेकर पालकों को विशेषरूप में ध्याना देना चाहिए। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो बच्चों में एवं बड़ों में भी जीवन पर्यन्त प्रेम की सद्भावना को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और गौ एवं स्वान बेजुबान जानवरों के लिए सेवा भावना से किया गया सफलतापूर्वक यह आयोजन जैन समाज की एकता को प्रस्तुत कर रहा है जो कि अन्य सभी समाजों के लिए एक मिशाल के रूप में उदाहरण है। आयोजनकर्ता एवं बच्चे जो इस प्रतियोगिता में शामिल हुए उन सभी को मैं अपनी ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूॅ।
बता दें कि, जूनियर स्तर का फाइनल मुकाबला रेड राईडर व गोल्डन स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें जिसमें गोल्डन स्टार टीम के कप्तान आर्यन बाफना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। और प्रतियोगिता में निर्धारित 10 ओवर में 64 रन बनाए। जिसमें गोल्डन स्टार की ओर से अपनी टीम के लिए आदि पारख ने सबसे अधिक 21 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड राइडर की टीम के अन्य खिलाड़ियों एवं कप्तान प्रियांशु सुराना की 31 रन की नाबाद पारी के दम पर अपने निर्धारित ओवर से पहले ही 9.3 ओवर में विजय हासिल कर ली। फाइनल मैच में एवं पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए रेड राइडर टीम के कप्तान प्रियांशु सुराना को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं गोल्डन स्टार के खिलाड़ी स्वर्णराज बाफना एवं राजा दुग्गड़ बेस्ट बॉलर का खिताब अपने नाम किया।उक्त जानकारी संस्था के सचिव संदीप पारख द्वारा दी गई।



