छत्तीसगढ़

रायपुर: होली के जश्न के बीच चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या

रायपुर। एक तरफ पूरे देश में होली मनाई जा रही है. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ हादसे और अपराध सामने आए हैं. यहां भठागांव में एक निर्मम हत्या हो गई. वहीं मोवा में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया. एक अन्य मामला लाभांडी इलाके की संकल्प सोसाइटी का है जहां डायरिया के कारण एक बच्ची की मौत हो गई है.

भाठागांव में निर्मम हत्या

राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में युवक की हत्या हुई है. उसके पूरे शरीर में चाकू से गोदा गया है. पूरे शरीर पर 12 से 14 वार होना बताया जा रहा है. मृतक का नाम भाठागांव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर बताया जा रहा है. सोनकर की लाश बाड़ी भाठागांव इलाके में मिली है हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके का है. पुलिस तफ्तीश में जुटी है.

 

 

फर्नीचर के गोदाम में लगी आग

रायपुर के छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र सड्डू मोवा के सामने विराज फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. आग बुझाने में दमकल की 5 वाहन जुटे और किसी तरह उसपर काबू पाया. आग का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. मामला पंडरी थाना इलाके का है.

 

 

डायरिया से बच्ची मौत

देशभर में होली के त्योहार के बीच रायपुर की एक कॉलोनी सुनसान भरी है. मामला लाभांडी इलाके की संकल्प सोसाइटी का है. यहां डायरिया फैला हुआ है. रविवार को ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताय कि परिजन और बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत नहीं थी. दावा किया जा रहा है कि बच्चे की मौत ब्रेन में संक्रमण से हुई है.

 

Related Articles

Back to top button