आज पद्मश्री गुरूजी मदन सिंह चौहान को मुख्यमंत्री ने उनके घर पहुंचकर दी बधाई…



रायपुर।कहा जाता है कि पूरी दुनिया का सम्मान एक तरफ़, और अपने गाँव-घर में मिला सम्मान दूसरी तरफ
इसी बात को चरितार्थ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने मेरे वार्ड के निवासी पद्मश्री मदन सिंह चौहान जी को उनके घर जाकर शाल-श्रीफल से सम्मानित किया।
प्रदेश का मुखिया ने पद्मश्री के घर जाकर, उनका सम्मान करके, उनके गौरव को एक नयी पहचान दे दी। वार्ड और शहर में इस बात की चर्चा है कि पद्मश्री मदन सिंह चौहान जी के घर मुख्यमंत्री पहुँचे।
मुख्यमंत्री जी के साथ में रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी एवं रायपुर के महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर जी भी इस गौरव के पलों के साक्षी बने।
यह एक संवेदनशील हृदय की पहचान है, कि जब कोई अपना इतना बड़ा सम्मान पाता है, तो कहीं न कहीं मन में यह चाहत रखता है कि उसके कार्यों को उसके अपने गाँव-घर में प्रशंसा मिले
धन्यवाद दाऊजी
सम्मान को सम्मान देने के लिये
पुन: पद्मश्री गुरूजी मदन सिंह चौहान जी का आभार, कि उन्होंने हमें गौरव के पल प्रदान किये।



