फडणवीस को नवाब मलिक के दामाद ने भेजा पांच करोड़ के मानहानि का नोटिस, कहा- माफ़ी मांगे लिखित रूप से

Fadnavis vs Malik: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के दामाद समीर खान (Sameer Khan) ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है और उन्हें लिखित रूप से माफी मांगने को भी कहा है. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से देंगे.
नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने 10 नवंबर की तारीख वाले कानूनी नोटिस की एक तस्वीर गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की. उन्होंने ट्वीट किया, “गलत आरोप जिंदगियां बर्बाद कर देते हैं. आरोप लगाने या निंदा करने से पहले पता होना चाहिए कि कोई क्या कह रहा है. मानहानि का यह नोटिस गलत आरोपों और बयानों के लिए है जो देवेंद्र फडणवीस ने मेरे परिवार पर लगाए हैं. हम पीछे नहीं हटने वाले हैं.”



