प्रदेश स्तरीय जन जागरण अभियान समिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस महासचिव सुशील मौर्य


अभियान को सफल बनाने दिखाएंगे अपना जौहर….
आज देश मे केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आसमान छुती मंहगाई और बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा 14 से 29 नवम्बर के बीच सभी मतदान केन्द्र स्तर पर देशव्यापी जन जागरूकता/सम्पर्क कार्यक्रम यानी जन-जागरण अभियान प्रस्तावित गया है। एवं इस अभियान के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय जन जागरण अभियान समिति का गठन किया गया है,जिसमे जगदलपुर बस्तर जिले से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस महासचिव व साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य को सदस्यता दी गई है।



