संबित पात्रा औकात में रहो , बदतमीजी में हम तुम्हारे बाप हैं- दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार बताने पर भाजपा नेता पर भड़क गए नवाब मलिक

आर्यन खान से जुड़े केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर तंज कसने वाले एनसीपी प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह संबित पात्रा से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। नवाब मलिक और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का यह वीडियो न्यूज 24 के डिबेट शो ‘राष्ट्र की बात’ का है। वीडियो में जहां संबित पात्रा ने नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार बताया तो वहीं नवाब मलिक ने भी भाजपा प्रवक्ता को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

डिबेट में संबित पात्रा ने नवाब मलिक पर तंज कसते हुए कहा, “आप तो केवल ब्लैक मनी बचाने की कोशिश कर रहे हैं।” उनका जवाब देते हुए एनसीपी नेता ने कहा, “एक बवासीर का डॉक्टर महिला का ऑपरेशन करके उसे मार डालता है, वह पार्टी का प्रवक्ता अभी कुछ कह रहा था। जो महिलाओं को मार डालता है वह राजनीति पर ज्ञान बांट रहा है।”

नवाब मलिक की बात पर संबित पात्रा ने कहा, “दाऊद इब्राहिम के साथी फेक न्यूज पर इतना मत चिल्लाइये। आप तो दाऊद इब्राहिम से बात करते हो, उसके साथ रिश्ता है आपका। आपकी घर की लड़कियों की शादी हुई है उनके घर में।” उनकी बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए नवाब मलिक ने कहा, “अगर बदतमीजी करोगे तो बदतमीजी में
हम तुम्हारे बाप हैं समझे।”

Related Articles

Back to top button