पत्थलगांव की घटना पर गृहमंत्री ने दुःख जताया, दिए जांच के निर्देश :


रायपुर | गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पत्थलगांव की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पत्थलगांव गाड़ी से 20 लोगों को कुचलने के घटना के विषय में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जशपुर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से चर्चा कर उन्हें घायलों के उचित इलाज और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।



