विशाल एक दिवसीय गुरुदर्शन संतसमागम भण्डारपुरी धाम मेला 16 अक्टूबर को

रायपुर। विशाल एक दिवसीय गुरुदर्शन संतसमागम भण्डारपुरी धाम मेला 16 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को सतनाम धर्मसंचालक (भारत वर्ष)राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरी धाम)सतनामीसमाज के आन बान शान, आदेशक, निर्देशक मार्गदर्शक प्रेरणाश्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना (, गुरु ढालदास साहेब जी, गुरु मकसुदन साहेब जी, गुरु सोमेश बाबा जी, गुरु खुशवंत साहेब जी, गुरु सौरभ साहेब जी संतसमागम में उपस्थित रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 9 बजे से धर्मगुरुओं का दर्शन लाभ होगा, दोपहर 1 बजे गुरुगद्दी पूजा, सेतखाम पूजा एवं पालों चढ़ाया जायेगा, 3 बजे से विशाल रैली धर्मगुरुओं का घोड़ा बग्गी पर सवारी, अखाड़ा दल, पंथी पार्टी, सतनाम सेना गुरु सिपाही, राज मंहतों, मंहतों एवं समाज प्रमुख के साथ गुरुद्वारा से धर्ममंच के लिए प्रस्थान करेंगे, संध्या 5 बजे से धर्मगुरुओं का धर्ममंच से आर्शीवचन के साथ समाज को आदेश-निर्देश होगा, रात्रि 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सुप्रसिद्ध सुपरस्टार गायक शशि सतनामी द्वारा दिया जायेगा।
गुरुदर्शन गुरु दर्शन मेला में समाज के राजमहंत, जिला महंत, ब्लॉक महंत, सेक्टर महंत, अठगंवा महंत एवं समस्त भंडारी, साटीदार, समाज प्रमुख, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यवसायी, साधु संत एवं सतनाम सेना के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण सतनाम अध्यात्मिक शक्ति परिवार, पंथी दल, अखाड़ा दल, संत समाज एवं समस्त मानव समाज सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button