बस्तर दशहरा कमेटी का ऐतिहासिक निर्णय रथ बनाने से होने वाले वृक्ष क्षतिपूर्ति के एवज में लगाए गए लगभग 500 पौधे

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के द्वारा दरभा व मारकेल 2 में रथ निर्माण वृक्ष क्षतिपूर्ति हेतु पौधा रोपण किया गया। ज्ञात हो कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व पिछले कई सौ सालों से मनाते आ रहे है। इस दशहरा पर्व में एक प्रमुख पंरपरा रथ परिक्रमा भी है। जिसमे रथ जो कि (चार चक्के व आठ चक्के) बनाने हेतु प्रति वर्ष जंगलों से सैकड़ों पेड़ो की कटाई की जाती है जो कि रथ बनाने के काम आता है। जिससे की कही ना कही वनों को नुकसान हो रहा है इसे देखते हुए इस समय बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कहा कि “रथ बनाने के लिए जहाँ से लकड़ी लाएंगे उस जगह हम नए पौधे लगाएंगे” जिस से की जंगलों को नुकसान ना हो और आगे भी रथ बनाने हेतु लकड़ी आसानी से मिल सके। इस तरह से आज दरभा और मारकेल 2 में 500 से अधिक नए पौधे लगाए गये। साँसद श्री बैज ने कहा आने वाले समय में इस से अधिक पौधे लगाने की तैयारी की जाएगी।इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचन्द जैन,जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम,जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,सीसीएफ मो. शाहिद,आई जी पी. सुन्दर राज,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा,कलेक्टर बस्तर रजत बंसल,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग,साँसद प्रतिनिधि महादेव नाग,जनपद सदस्य रजनी नाग,बलराम,देवनाथ,जीशान कुरैशी,कमल राम सेठिया,जगत राम पटेल,सुखदेव बघेल,हेमू उपाध्यक्ष,अवधेश झा एवँ तहसीलदार,दशहरा समिति के सदस्य व मांझी चालाकी ग्रामीजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button