बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज रथ निर्माण कार्य में लगे कारीगरों से मिलने पहुँचे…

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व साँसद बस्तर दीपक बैज आज बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण अंग व आकर्षण एवँ आस्था का केंद्र “रथ” के निर्माण कार्य को देखने पहुँचे जहाँ उन्होंने रथ निर्माण कार्य मे लगे दो गाँव के कारीगरों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना साथ ही जल्द से जल्द रथ निर्माण कार्य को पूर्ण करने को कहा कारीगरों ने भी तय समय सीमा से पहले कार्य पूर्ण कर लेने की बात कही जिस से खुश हो कर समिति के अध्यक्ष साँसद बैज ने भी दोनों दलों के सदस्यों को सम्मान पूर्वक नेग प्रदान किया।

इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,साँसद प्रतिनिधि जिला सुशील मौर्य,आशीष मिश्रा,कैलाश नाग,रोजविन दास,जाहिद हुसैन,पार्षद कमलेश पाठक,कोमल सेना,साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,सामेल नाग,महेश द्विवेदी,महेंद्र सिंह,शहनवाज खान,नीलम कश्यप,विजय,एम ज्योति राव,रजत जोशी,सुलो कश्यप,तहसीलदार,आर.आई.,पी डब्ल्यू डी के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button