ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् के नेतृत्व में संगठन विस्तार जारी

शिवसेना ने दिया सरपंच बिरोराम बघेल को लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी

लोहण्डीगुड़ा में शिवसेना का गठन, ज़िला अध्यक्ष ने सरपंच बिरोराम बघेल को किया ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

लोहण्डीगुड़ा / बस्तर । शिवसेना छत्तीसगढ़ के माननीय राज्य प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार शिवसेना बस्तर इकाई द्वारा बस्तर ज़िला संगठन का विस्तार करते हुए दिनांक 03 अक्टूबर 2021 को चित्रकोट विधानसभा के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में संगठन का पुनर्गठन किया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने ग्राम पंचायत धुरगांव के वर्तमान सरपंच श्री बिरोराम बघेल को शिवसेना लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के प्रभारी पद पर नियुक्त करते हुए आगामी 3 माह में ब्लॉक के सभी पंचायतों में संगठन निर्माण करने की बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

पंच परदेशी कश्यप बनाए गए ग्राम अध्यक्ष
ग्राम पंचायत धुरगांव शिवसेना अध्यक्ष के रूप में ग्राम पंचायत के पंच श्री परदेशी कश्यप को नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत के पंच पीलूराम बघेल भी बैठक में उपस्थित थे उन्हें संगठन में शामिल करते हुए प्राथमिक सदस्यता दी गई है। साथ ही चेतन भारद्वाज, प्रहलाद सोनी, राजू यादव, मोती ठाकुर और उसरीबेड़ा पंचायत से धरम बघेल सहित अन्य लोगों को संगठन में शामिल किया गया है। गौरतलब होकि पूरे ब्लॉक से लगभग एक दर्ज़न सरपंचों की शिवसेना में शामिल होने की बात की गई गई।

इस दौरान ज़िला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय् के साथ ज़िला उपाध्यक्ष अशरफ़ खान, जगदलपुर विधानसभा सदस्यता प्रभारी अजय कुमार, बकावंड विकासखंड प्रभारी टिकेंद्र ऊके, कालीपुर युवासेना प्रभारी लक्ष्मण नाग, युवा सेना सदस्य आरिफ़ सहित लोहण्डीगुड़ा के वरिष्ठ सदस्यों में शामिल वेदप्रकाश ताता विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button