Mumbai Cruise Drugs Party: ShahRukh के बेटे Aryan Khan रेव पार्टी में थे शामिल, हुई गिरफ्तार


एनसीबी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा शामिल हैं. जबकि बाकी पांच लोगों नुपुर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा से भी पूछताछ की गई थी. अरबाज मर्चेंट,आर्यन के दोस्त हैं.
ड्रग्स पार्टी केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनसीबी ने आर्यन से क्रूज में उनकी मौजूदगी को लेकर लंबी पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. आर्यन के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में शनिवार देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की छापेमारी हुई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इनमें से 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जिनमें से अब तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट समेत ये लोग गिरफ्तार
एनसीबी ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा हैं. जबकि रविवार को पूरा दिन नुपुर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा से भी पूछताछ की गई. अरबाज मर्चेंट,आर्यन के दोस्त हैं.
NCB की पूछताछ में आर्यन ने खुद को बताया पार्टी का गेस्ट
आर्यन से हुई एनसीबी की पूछताछ में आर्यन ने बताया था कि वह पार्टी में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. आर्यन ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि पार्टी के ऑर्गेनाइजर ने उनके नाम का इस्तेमाल का लोगों को पार्टी में बुलाया था. मामले की जांच के लिए एनसीबी ने आर्यन का फोन जब्त कर उनके चैट्स खंगाले.
एनसीबी ने बयान जारी कर बताया था कि 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा गया और वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई. टीम ने वहां से एमडीएमए, कोकेन, एमडी और चरस बरामद किए.



