रायपुर 2 अक्टूबर, 2021। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा ग्रामोद्योग मंत्री एवं मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ जिला मुख्यालय मुंगेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री गुरु रूद्र कुमार मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 12.40 बजे विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुंगेली के सर्किट हाउस में शाम 4 बजे विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद शाम 5.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे और 6.30 विभिन्न संगठन प्रमुखों से भेंट के बाद रात्रि 9 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।