बकावण्ड मण्डल के राजनगर में जन चौपाल लगा ,ग्राम वाशियो की समस्याओं पर हुई चर्चा,तो वही शहर के विभिन वार्डो की समस्याओं के निवारण हेतु बस्तर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन-मुक्ति मोर्चा /जनता कांग्रेस जे

बकावण्ड मण्डल के राजनगर में जन चौपाल लगा ,ग्राम वाशियो की समस्याओं पर हुई चर्चा,तो वही शहर के विभिन वार्डो की समस्याओं के निवारण हेतु बस्तर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन-मुक्ति मोर्चा/जनता कांग्रेस जे*

गांव व शहरो के निवासी , समस्याओ के अंबार से त्रस्त,स्थानीय व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि झूठे घोषणा करने में मस्त-नवनीत चाँद

खाद की किल्लत,अटल आवास,शुद्घ पेयजल,मनरेगा भुकतान,कृषी हेतु सिचाई परियोजना, मूल भुत सुविधाएं,वार्डो में सफाई,रोजगार,स्वरोजगार,स्कुलो में शिक्षक की कमी,अव्यवस्थाओ से भरे अस्पताल जैसी अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा,मांग पूरी नहीं होने पर जन आंदोलन की तैयारी-नीलाम्बर सेठिया/शोभा गडोत्रे/नीलाम्बर भद्रे/धीरज जानी

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छतीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव में बकावण्ड मण्डल के अध्यक्ष नीलाम्बर भद्रे व जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत राजनगर में जन चौपाल लगा जनता की समस्याओं पर चर्चा कर निवारण हेतु सयुक्त संघर्ष की बनी रणनीति तो वही जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डो में जन चौपाल के दौरान वार्ड निवासियो की समस्याओं को लेकर मुक्ती मोर्चा के शहर मण्डल अध्यक्ष शोभा गडोत्रे,जनता कांग्रेस महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष धीरज जानी के सयुक्त आव्हान में मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद के नेतृव में बस्तर ज़िला कलेक्टर से मुलाकात कर शहर व गांव की समस्याओं पर चर्चा कर निवारण की मांग के साथ ज्ञापन सौपा गया। नवनीत चाँद राज्य सरकार ,केंद्र सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्य शैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ,चुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस दोनो पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने जनता को अपने गोल मोल व झूठे वादों के जाल में फंसा गुमराह कर अपनी चुनावी रोटी सेक ली ,सरकार बनने के बाद से अपने घोषणा पत्र के वादों से मुकर गए है। आज बस्तर के किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार व विभागीय अधिकारियों के सह पर खाद की खुलेआम कालाबजारी हो रही हैं।,बीज नहीं उपलब्ध हैं। दवाइयों के दर बढ़ाये जा रहे हैं। बारिश में धान के बोरे भीग रहे है। उधोग के लिए पाइप लाइन बिछा नदियों से पानी लिया जा रहा है। पर बस्तर के किसानों को डबल खेती हेतु नहरो के माध्यम से सिचाई हेतु पानी देने पर कोई विचार नही,शुद्ध पेयजल की व्यस्था से शहर व गांव जुज़ रहा है। निगम सरकार स्मार्ट सिटी का वादा कर भूल गए है।मजबूर गरीबो को अटल आवास स्वीकृति नहीं मिल रही हैं। गरीबों के आवास में निगम सरकार के शह पर अवैध कब्जे हो रहे है। 15 वर्ष से भी अधिक समय से रहने वालों के निवास प्रमाण पत्र नही बन रहे है। नजूल पर पट्टे देने का वादा कर निगम सरकार भूल गई ,गरीबो से अधिक दरों पर पट्टे देने की बात कही जा रही है। निगम हो या पंचायत स्थानीय स्तर पर स्वीकृति कार्यो को जनप्रतिनिधियों के दबाव में बाहरी व्यक्ति को दे स्थानीय बेरोजगारों के अधिकार पर अतिक्रमण किया जा रहा हैं।स्कुलो में शिक्षकों की कमी,सुविधाओ की कमी,अस्पताल शहर के हो या ब्लॉक के अव्यस्थाओ ,उपकरण ,दवाई ,डॉक्टर व अन्य पदों पर भर्ती नहीं होने से जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। पर स्थानीय व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के कान में जू भी नहीं रेंग रहा है। उनकी अपने कर्तव्य व जागरूकता व कार्यशैली में बरते जा रहे उदासनिता के कारण जनता को इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के शासन के 15 वर्ष में जनता परेशान थी । तो कांग्रेस के 3 वर्ष के शासन में जनता त्रस्त हैं। अब वक्त आ गया हैं। बस्तर की जनता बदलाव करे,और जो बस्तर की बात करे उसे बस्तर में राज करने का मौका दे ,जनता की समस्याओं पर यदि राज्य व केंद्र सरकारो ,जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निराकरण हेतु यदि पहल नहीं किया गया तो ,मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन किया जाएगा, इस दौरान,नगरनार मण्डल अध्यक्ष अजय बघेल,महामंत्री ओम मरकाम,उपाध्यक्ष नूर जोशी,पूजा गुरुदत्ता, ज्योति शर्मा,भुजबल बघेल,जीतू वर्मा,नितेश बिसाई, मधु साहू,गुरमीत कोर,जानकी नाग,नरपत्ति बघेल सहित बहुत संख्या में कार्यकर्ता व वार्ड ,पंचायत निवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button