मुख्यमंत्री के महिलाओं के कर्ज माफ करने की घोषणा का प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने किया स्वागत


रायपुर। – प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने पोला के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के कर्ज माफ करने की घोषणा का स्वागत किया है।
सुश्री शुक्ला ने कहा कर्ज माफ कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़ा मौका दिया है उन्होंने प्रदेश की महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने महिला सांसदों-विधायकों के साथ भगवान शिव, नंदी बैल और चुंकिया-पोरा की पूजा करने के बाद ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला स्व-सहायता समूहों का 12 करोड़ 77 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का एलान किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों के कालातीत ऋणों को माफ कर पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां आरम्भ कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।



