कोंडागांव जिले के ग्राम गिरोला में ग्राम सभा के दौरान असमाजिक तत्व के लोगो द्वारा शिक्षक श्री मरकाम जी को मारने पीटने कृतय का कृतय हुवा जो निंदनीय है सर्व आदिवासी समाज की कार्यवाही की मांग का समर्थन करता है जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी – नरेंद्र भवानी

  • कोंडागांव जिले के आदिवासी थाना में सर्व आदिवासी समाज इकाई कोंडागांव की लिखित शिकायत के बाद कोई भी प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज नहीं करना यह निंदनीय है – नरेंद्र भवानी

मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव एवं कोंडागांव प्रभारी नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की कांग्रेस सरकार में ऐसी घटना आम होते जा रहा है भाजपा के विंग विशेष दलों के द्वारा बार बार कानून को हाथ में लिया जा रहा है बावजूद ऐसे लोगो को प्रदेश में खुली छुट मिली है जैसे माहौल दिखाई पड़ रहा जो ठीक नहीं है ! प्रदेश के जिला कोंडागांव का ग्राम गिरोला में ग्राम सभा के समक्ष आदिवासी समाज के सम्मानीय शिक्षक श्री मरकाम को मारने पीटने का कृत्य निंदनीय है वही श्री नेताम द्वारा यह कृत्य का विरोद कर कहा गया की क्यों मार रहे तो उन्हें भी कॉलर पकड़ करके मारने का प्रयास आखिर यह लोग को गुंडा गर्दी का लाइसेंस मिला हुवा है क्या ! वही सर्व आदिवासी समाज जब लिखित शिकायत करने गए तो किसी भी प्रकार का प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज तक नहीं किया गया जो गैर सवैधानिक कृत्य है !

प्रदेश में सविंधान राज है या ऐसे कृत्य करने वालो का गुंडा राज समझ से परे है ! भाजपा वही धार्मिक माहौल खराब करने में एक भी कदम आगे चलने में बाज़ नहीं आ रहे तो वही कांग्रेस की सरकार इस कृतय पर कही भी कार्यवाही नहीं कर रही है ऐसे में ऐसे कृत्य को करने वाले संघटन को और हौसला मिलता जा रहा है ! कानून के रक्षक कानून की रक्षा भी करने में कही ना कही बंधे हुए दिखाई दे रहे है आखिर क्यों !

सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव इकाई ने थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद कार्यवाही नहीं होने पर तीन दिन बाद चक्का जाम करने का अल्टीमेटम दिया गया इस आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी का सम्पूर्ण समर्थन है प्रदेश में सविंधान राज ही चलना चाहिए चाहे कोई भी परिस्थिति हो लेकिन सत्ता पक्ष वोट बैंक के चक्कर में कानून की धज्जिया उड़ता देख रहे है वही भाजपा पार्टी का विंग के दलों द्वारा बराबर गैर कानूनी कृत्य कर रहे है ऐसे में पीड़ित लोग कहा जाए किससे न्याय मांगे !

Related Articles

Back to top button