पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में सावन महोत्सव में सम्मिलित हुए निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, पौधरोपण, सावन झुला सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं




रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद श्री आकाश तिवारी पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के राजातालाब क्षेत्र में जय माँ संतोषी महिला स्वसहायता समूह, श्री सेवा समाज महिला समाज मंडल राजातालाब के तत्वावधान में रखे गये सावन महोत्सव आयोजन में सम्मिलित हुए. सावन महोत्सव के आयोजन में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने पौधरोपण कर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक संदेश दिया एवं महिलाओं से अधिक से अधिक पौधे सुरक्षित स्थानों पर रोपित कर उनकी संकल्पपूर्वक देखभाल करके राजधानी रायपुर को सबसे हरित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने सहभागिता दर्ज करवाने का आव्हान किया. एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने सावन महोत्सव में सावन झुला का आनंद उठाया एवं महिलाओं को पवित्र सावन माह की हार्दिक शुभकामनायें दीं. महिलाओं ने सावन गीत सामूहिक रूप से गाकर महोत्सव में समा बांध दिया. विविध सांस्कृतिक गतिविधियां की गयीं. सावन महोत्सव के आयोजन में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री आकाश तिवारी सहित श्री सेवा समाज महिला मानस मण्डल की अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव, पदाधिकारी सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, राखी यादव, खुशी यादव, किरण यदु, पायल श्रीवास्तव, भावना वर्मा, रेनू नायडू, गुड्डी, रीता भारती, सरोज, संध्या मालती किरण, उमा तिवारी, कुसुम श्रीवास्तव एवं गणमान्य महिलाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई.



