बस्तर माटी पुत्र शहीद वीर गुंडाधुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस ने बनाया आदिवासी दिवस


सर्व आदिवासी समाज की रैली का स्वागत कर,सम्भागीय मुख्यालय जगदलपुर को उप राजधानी बनाने,सिलगेर कांड के दोषियो को सजा,बस्तर के फैसले ,बस्तर वासियों को विश्वास में लेकर करने की उठाई मांग-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे
बस्तर को अडानीगढ़ बनने से रोकने,NMDCनगरनार सयंत्र के निजीकरण पर रोक व बजट पर प्रावधान, 17 हजार सरकारी भर्तियो पर नियुक्ति ,13नम्बर लौह डिपॉजिट को निरस्त की रखी मांग-नवनीत चाँद
जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव में आज जगदलपुर स्थित बस्तर माटी पुत्र वीर शहीद गुंडाधुर मूर्ति के समकक्ष माल्यार्पण कर ,बस्तर के प्रति उनके समर्पण व उनके वीर गाथा को याद कर विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवशर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सयुक्त तत्वधान में शहर में सर्व आदिवासी समाज के नेतृव में निकली गई शोभा यात्रा में बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत चाँद व शहर अध्यक्ष श्रीमती शोभा गंगोत्रे , बस्तर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ,शिमंचल ठाकुर के सयुक्त नेतृव में समाज प्रमुखों को माला पहना स्वागत करने हुए नवनीत चाँद ने राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं व दिए गए अधिकारों के क्रियान्वयन में बस्तर के प्रति अपनाई जा रही उदासीन रवैये को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि , दोनो राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों से अपील किया की बस्तर से जुड़े फैसले बस्तर वाशियो को विस्वास में लेकर किये जायें ,न की केंद्र व राज्य की राजधानियों बैठ कर ,वही भपेश सरकार को उनका बस्तर के प्रति चुनाव के वक्त किया गया वादा निभाने की अपील करते हुए ,बस्तर को वास्तविक विकास व अधिकार ,रोजगार शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं केंद्रीय व प्रदेशिक स्तर तक पहुचाने के लिये सम्भागीय मुख्यालय शहर जगदलपुर को राज्य की उप आर्थिक राजधानी बनाने की मांग को पूरा करने जरूत को समझने की बात कही ,बस्तर क्षेत्र के,दक्षिण बस्तर में रहने वाले निवाशियो को लोकतंत्र ,संविधान ,सरकारी व प्रशासनिक न्याय पर भरोसा बनाये रखने हेतु ,फर्जी मुठभेड़ पर लगाम व आरोप पर निष्पक्ष जांच एवं सिलगेर मामले पर सरकार द्वारा जांच रिपोर्ट पर दोषियो पर कार्यवाही की जाने की मांग उठाई तो वही बस्तर के खनिज संपदा पर बस्तर के लोगो के हक की सुरक्षा सरकार की जिमेदारी ठहराते हुए ,बैलाडिला डिपॉजिट 13 को राज्य सरकार व NMDC के सयुक्त रूप से बनाये गए कम्पनी NCL को जारी लौह खदान लीज जो ठेके के रूप में उधोगपति अडानी की कम्पनी को दी गई है। उसके लिए किए ग्राम सभा को सरकारी जांच के बाद फर्जी पाए जाने पर बस्तर को अडानी गढ़ बनने से रोका जाने की मांग रखी तो वही 2017 में कलेक्टर दंतेवाड़ा द्वारा बस्तर में तात्कालिक लौह उत्खन कम्पनी NMDC के 4 खदानों पर सुप्रीम कोर्ट के कामन काल जजमेंट के आधार पर पर्यावरण शर्तो के उलंघन व उत्खन पर लगाये गए अर्थ दण्ड 16 सो करोड़ रुपये के बचे 1 हजार करोड़ का भुकतान पर NMDC द्वारा उच्च न्यायलय में लिए गए स्टे के खिलाफ अपील करे, व NMDC नगरनार स्टील प्लांट को खरीदने हेतु राज्य के बजट में प्रावधान किया जावे व सम्भागीय स्तर पर तृतीय व चतुर्थ वर्ग के रिक्त 17 हजार से अधिक सरकारी पदों को आयोग के माध्यम से स्थानीय स्तर पर भरने के आदेश का पालन किया जाने की मांग उठाई इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस के पाधिकारी शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, महामंत्री परमानंद नाग,ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ,जिला उपाध्यक्ष शिमंचल ठाकुर, महामंत्री तुलसी सेठिया, शहर उपाध्यक्ष संगीता सरकार, सचिव गुरमीत कोर, महामंत्री सुनीता सिंह ,उपाध्यक्ष एकता रानी,दरभा मंडल अध्यक्षअमित कश्यप, महामंत्रीओम मरकाम,उपाध्यक्ष शलेन्द्र वर्मा,सचिव सिलास ,बकावण्ड मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर भद्रे ,नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल,कोषाध्यक्षअंकिता गुरुदत्ता, सचिव मोहन मौर्य, सचिवगीता नाग,कांति नाग ,लक्ष्मि दास, सचिव मीना कोर ,चंदा आदि कार्यकता व समाज प्रमुख उपस्थित थे



