रायपुर सेन समाज का मशीहा इंसानियत की जीती जागती मिशाल रायपुर का रोशन श्रीवास



रायपुर आज कल भागदौड़ की जिंदगी में हम सभी अपनो में उलझकर रह जाते है हम सभी अपनो को संतुष्ट करने हर सम्भव प्रयास करते है किंतु कुछ ना कुछ कमियां शेष रह जाती है
लेकिन सेन समाज का एक मशीहा स्वरूप व्यक्ति अपने समाज के प्रति 24 *7 उपलब्ध रहता है प्रदेश के किसी भी जिले से कोई भी बिना जानपहचान उनके पास मदद हेतु आता है या फोन करते है उन सभी को हर सम्भव मदद रोशन श्रीवास एवं उनकी टीम द्वारा दी जाती है चाहे ब्लड की बात हो हास्पिटल में बिल माफ अथवा कम कराने की बात हो या इमरजेंसी केस आने पर जवाबदार डॉक्टर अधिकारी से बात कर सही गाइड कर पीड़ित व्यक्तियों परिजनों को सही मदद करना यह सभी कार्य रोशन श्रीवास एवं उनकी टीम द्वारा की जाती है
इंसानियत की जीती जागती मिसाल है
रायपुर का रोशन श्रीवास
बिलासपुर सिरगिट्टी बन्नाक से दिनांक 25 तारीख साम 6 बजे रवि श्रीवास नामक व्यक्ति रायपुर DKS आये जिन्हें सही उपचार नही मिल रहा था इमरजेंसी केश होने पर शरीर से काफी ब्लड बह चुका था पीड़ित के परिजन काफी परेसान थे सही उपचार ना मिलने से रवि श्रीवास की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी शरीर से काफी मात्रा में ब्लड बह चुका था
पीड़ित परिवार ने रात 11,,30 बजे रोशन श्रीवास को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी मामले की गम्भीरता को देखते हुवे रोशन श्रीवास रात 12 बजे तत्काल रायपुर DKS पहुंचकर डॉक्टरों से बात कर सही उपचार हो सके जिसका हर सम्भव प्रयास किया रायपुर DKS हास्पिटल से तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया तब जाकर पीड़ित को सही उपचार मिल सका
पीड़ित परिवार ने रोशन श्रीवास के सफल प्रयाश की जमकर प्रशंसा की उनका आभार व्यक्त किया रोशन श्रीवास ने कहा आगे भी हर सम्भव मदद पीड़ित परिवार को दी जायेगी



