ग्रीन आर्मी की टीम ने 21 पीपल और बरगद के पौधों का किया वृक्षारोपण



रायपुर।ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की इंडस्ट्रियल एरिया की टीम लगातार वृक्षारोपण कार्य में निरंतर आगे बढ़ रही है । इसी कड़ी के चलते आज ग्रीन आर्मी की टीम ने कुरकुरा में ’21 पीपल और बरगद’ का विधि – विधान से पूजा – अर्चना कर उसका वृक्षारोपण किया।
इस वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में स्थानीय पार्षद डॉक्टर बोधन साहू जी, उरकुरा के समस्त वरिष्ठ गण एवं युवा साथियों का विशेष रूप से सहयोग रहा।
इंडस्ट्रियल एरिया जोन के अध्यक्ष – श्री जीतू शर्मा जी, महिला विंग की अध्यक्षा हाजरून खान जी के विशेष आतिथ्य में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जोन अध्यक्ष श्री जीतू शर्मा जी ने बताया कि इस कोरोना महामारी में जो ऑक्सीजन की कमी का सामना आमजन को करना पड़ा था, यह एक वैश्विक स्तर पर व्यापक समस्या थी । इस समस्या का निदान का शुरुआत ग्रीन आर्मी की टीम ने अपने स्तर पर शुरू कर दिया है, चूंकि बरगद व पीपल के पौधे 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए रायपुर शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक स्तर पर पीपल और बरगद के पौधे व साथ ही अन्य पौधे का भी वृक्षारोपण किया जा रहा है।
महिला विंग की अध्यक्ष हाजरून खान जी ने सभी लोगों से अपील की है कि आप सभी भी अपने अपने सुविधा अनुसार पेड़ – पौधे जरूर लगाएं ताकि हमारा रायपुर शहर प्रदूषण से मुक्त हो, और हमारा रायपुर ग्रीन रायपुर – क्लीन रायपुर के नाम से जाना जाए ।।
.

Related Articles

Back to top button