रायपुर के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 युवतियां सहित होटल संचालक गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर के होटल में 04 युवतियों के साथ रंगरलिया मना रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। वहीँ शहर के एक अन्य स्थान से चार युवतियों को एक दलाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर इस होटल में छापेमारी की कार्यवाही की है। पुलिस को रेड के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जिसके बाद इन्हे गिरफ़्तार कर कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार की गई लड़कियां कलकत्ता, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन और आईडी कार्ड समेत अन्य वस्तुएं भी जब्त की गई है।पुलिस ने पंजाबी रसोई के पास स्थित साई होटल में पुलिस ने छापा और 4 युवती सहित 1 पुरुष को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई चल ही रही है l
पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि पंजाबी रसोई के पास होटल में बाहर से लड़कियों को लाया जाता है और उनके द्वारा गलत काम किया जाता है। साई होटल की पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी पुलिस ने कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर भेजा इससे यह साफ हो गया यह जो सूचना मिल रही थी वह सही थी।गंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र के होटल साईं में सेक्स रैकेट की लड़कियों के जमावड़े का इनपुट था। इसकी खबर पहले भी पुलिस को मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में रेड करने की प्लानिंग की।
रेड के दौरान ये बात भी सामने आई है कि पखवाड़ेभर से होटल में बाहर से आकर संदिग्ध महिलाएं रुक रही थी, इनके साथ हर रोज अलग अलग युवकों का भी आना जाना बना हुआ था। रेड के दौरान गंज थाना पुलिस की टीम को होटल से the 4 महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इन्हे थाने लाकर पूछताछ कर रही है।इधर कोतवाली पुलिस ने भी टैगोर नगर स्थित एक मकान मे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जहा 07 लड़किया मिली है lकोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर प्लाजा में लंबे से देह व्यापार चल रहा था, जहाँ छापेमारी कर पुलिस ने चार युवतियों को एक दलाल के साथ धरदबोचा है।



