पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 में अर्जुन चौक एवं नवदुर्गा चौक में वजन त्यौहार मनाया गया।

रायपुर।पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने बताया कि दोनों सेंटर में 5 वर्ष तक की आयु के 200 बच्चों का वजन, हाईट एवं बाँह का माप लिया गया।

आकाश तिवारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य का आकलन करने हेतु 7 जुलाई से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत छोटे बच्चों का वजन तौलकर उनके पोषण का ब्यौरा निकाला जाता है तथा यदि किसी बच्चे में पोषण की कमी पाई जाती है तो ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाकर जाँच कराकर उचित ईलाज कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button