डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री को अपने मंत्रिमंडल में तमिलनाडु के लोगों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए भी धन्यवाद दिया।
 
 

Related Articles

Back to top button