छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्तियां 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए

एजेंसी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्ट मैन, सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, ड्राइवर, पेन्ट्री स्टाफ, पम्प अटेंडेंट जैसे पदों पर 89 वैकेंसी निकाली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 है।

पद, योग्यता व वैकेंसी
स्टाफ कार ड्राइवर- 10
योग्यता – 10वीं पास व वैध ड्राइविंग लाइसेंस
वेतनमान – 19500-62000

लिफ्ट मैन- 4
योग्यता – 10वीं पास व आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन/वायरिंग कोर्स
वेतनमान – 19500-62000

सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, ड्राइवर, पेन्ट्री स्टाफ, पम्प अटेंडेंट- 75
दैनिक वेतन
योग्यता – 8वीं पास।

आयु सीमा (सभी पदों के लिए)
18 से 30 वर्ष।
केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी व ओबीसी को 5 वर्ष, छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

Related Articles

Back to top button