आम आदमी पार्टी ने दिया चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अनिश्चित कालीन आमरण अनशन को समर्थन

आजाक विभाग के 2014 के फर्जीवाड़े में दोनों सत्ता धारी पार्टीया एक दूसरे का संरक्षण कर रही है-तरुणा साबे बेदरकर

आज आम आदमी पार्टी बस्तर ने 5 दिन से लगातार चल रहे चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के आमरण अनशन का समर्थन किया जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

आम आदमी पार्टी नेत्री तरुणा बेदरकर ने बताया कि आजाक विभाग के भर्ती में फर्जीवाड़ा का मामला 2014 यानी भाजपा के कार्यकाल के समय का है।उस समय विभागीय मंत्री केदार कश्यप थे। लेकिन आज सत्ता कांग्रेस सरकार की है और जिन नेताओ ने विपक्ष में होते हुए इस फर्जीवाड़े में संलिप्त पर कार्यवाही की बात करती थी आज सत्ता में आने के बाद उन्ही को बचाने का प्रयास कर रही है।2014 में 849 पद के लिए इतना बड़ा भष्ट्राचार हुआ है कि अयोग्य आज नियमित कर्मचारी है और योग्य आज दो दो महीने से वेतन नही मिलने की स्तिथि में आमरण अनशन करने को मजबूर हैं लेकिन ये बहरी गूंगी अंधी सरकार सिर्फ और सिर्फ वाहवाही लूटने में मस्त है।
आप नेत्री तरुणा साबे बेदरकर समर्थन के दौरान दोनों सत्ता धारी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सरकारे छत्तीसगढ़ में फेल साबित हुई है।बीजेपी समय के भ्रष्टाचार को कांग्रेस का संरक्षण मिल रहा है कांग्रेस को बीजेपी का।प्रशासनिक व्यवस्थाये सरकार की चरमरा गई है।आज विभाग के अधिकारी भी इस फर्जीवाड़े
में बगले झांकते नजर आ रहे हैं।उनके पास भी कोई जवाब नही है।तरुणा बेदरकर ने कहा कि इन कर्मचारियों के न्याय दिलाने आम आदमी पार्टी पहले भी साथ थी और अंतिम निर्णय तक साथ देगी।चाहे जितना भी समय लग जाएं इस फर्जीवाड़े में संलिप्त भ्रस्टारियों के ऊपर कार्यवाही करवा के रहेंगे।सुधापाल में समर्थन के दौरान तरुणा साबे बेदरकर जिलाध्यक्ष के साथ गीतेश सिंघाड़े जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष, रूपनारायण नाग,मनोज नाग आदि कार्यकर्ता सामिल थे।

Related Articles

Back to top button