छत्तीसगढ़

हज्जे बैतुल्लाह से वापस हुआ राज्य के हज यात्रियों का दूसरा जत्था

 

 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि, हज 2023 के लिए राज्य से रवाना हुए हज यात्रियों का दूसरा जत्था आज फ्लाईनास की फ्लाइट नंबर XY-7584 से दोपहर 15.30 बजे नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। आज 295 हज यात्रियों के जत्थे में 145 पुरुष एवम 150 महिला हज यात्री शामिल रहे। उन्होंने बताया कि, हज यात्रियों की वापसी पर एयरपोर्ट में लगेज उपरांत प्रत्येक हज यात्री को 5 लीटर जम जम उपलब्ध कराया गया। एयरपोर्ट में ही हाजियों का गुलपोशी से राज्य हज कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। सभी हाजियों ने राज्य हज कमेटी की बेहतर व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, विशेष रूप से आर डी ए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/ सचिव साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य, शमीम अख्तर, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद इमरान, सैय्यद अकबर बक्सी.मोहम्मद रियाज. एवम राज्य हज कमेटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button