TET का प्रमाण पत्र अब जीवन भर रहेगा वैध…. आदेश हुआ जारी

रायपुर, TET पास परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने TET के प्रमाण पत्र को आजीवन वैध कर दिया है। अब परीक्षार्थियों के लिए 7 साल की अवधि वाली टेट के प्रमाण पत्र की वैधता वाला फैसला बदल लिया है।स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले टेट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद सात साल तक की वैधता ही रहती थी। लेकिन ये वैधता आजीवन होगी। ये 2011 से अब तक सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र के लिए भी मान्य होगा। जिन परीक्षार्थियों के लिए टेट का प्रमाण पत्र लैप्स हो गया है, उनके लिए नया प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button